दूसरों से किताब मांग की तैयारी, दे रहे अर्द्धवार्षिक परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2017 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

पांच अक्टूबर से 11 अक्टूबर 17 तक चलने वाली इस मूल्यांकन परीक्षा में जिले के लगभग साढ़े तीन लाख 25 हजार 905 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. किशनगंज : गुरुवार से जिले के सरकारी विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है. मूल्यांकन परीक्षा को लेकर पहले से ही प्रश्न व उत्तर पुस्तिका स्कूलों […]
विज्ञापन
पांच अक्टूबर से 11 अक्टूबर 17 तक चलने वाली इस मूल्यांकन परीक्षा में जिले के लगभग साढ़े तीन लाख 25 हजार 905 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं.
किशनगंज : गुरुवार से जिले के सरकारी विद्यालयों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई है. मूल्यांकन परीक्षा को लेकर पहले से ही प्रश्न व उत्तर पुस्तिका स्कूलों में भेज दी गई थी. पांच अक्टूबर से 11 अक्टूबर 17 तक चलने वाली इस मूल्यांकन परीक्षा में जिले के लगभग साढ़े तीन लाख 25 हजार 905 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. दो पालियों में हो रही परीक्षा को लेकर स्कूलों में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों की तैनाती देखी गई.
स्कूल में परीक्षा दे रहे कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि दूसरों से किताब लेकर परीक्षा की तैयारी की. स्कूल से किताबें नहीं मिली. किशनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कमारमनी के तजकीरा खातून, मुन्नी खातून, रफीकुल हक आदि ने बताया कि स्कूल में किताबें नहीं मिली तो दोस्तों से किताब लेकर पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की.
13 से 23 तक होगी जांच
वर्ग एक से लेकर आठ तक हो रही छमाही मूल्यांकन परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुल स्तर पर की जायेगी. जिसके लिए पूरी कार्य योजना बना ली गयी है . सर्व शिक्षा अभियान के सहायक जिला कार्यक्रम कुंदन कुमार ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा का निरीक्षण शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही है. इस माह के अंत तक मूल्यांकन कार्य का रिपोर्ट प्रगति पत्र छात्र-छात्राओं को दिया जायेगा.
ली जा रही है परीक्षा
प्रधानाध्यापक ने बताया कि विभाग के दिशा निर्देशानुसार ही छात्र-छात्राओं की दो पालियों में अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से ली जा रही है. पहली पाली में वर्ग एक से पांच तक एवं दूसरी पाली में छह से आठ तक के वर्ग की परीक्षा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




