केंद्रीय टीम ने क्षतिग्रस्त बांध को देखा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2017 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

जायजा . तीन सदस्यीय टीम ने बाढ़ से हुई तबाही की विस्तृत जानकारी ली डीएम ने टीम को बाढ़ में विभिन्न स्तरों पर हुई क्षति, बाढ़ आपदा के दौरान चलाए गए राहत कार्य और जीआर राशि वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी. टीम को 12 अगस्त को आये बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत […]
विज्ञापन
जायजा . तीन सदस्यीय टीम ने बाढ़ से हुई तबाही की विस्तृत जानकारी ली
डीएम ने टीम को बाढ़ में विभिन्न स्तरों पर हुई क्षति, बाढ़ आपदा के दौरान चलाए गए राहत कार्य और जीआर राशि वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी. टीम को 12 अगस्त को आये बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा दिया़
किशनगंज : जिले में बाढ़ से हुई तबाही के आकलन के लिए केंद्रीय टीम ने दो दिवसीय दौरा किया़ केंद्रीय टीम जिले के बाढ़ प्रभावित गांव कमारमुनि गाछपाड़ा के समीप क्षतिग्रस्त बांध का जायजा लिया़ इसके बाद जिले के आलाधिकारियों के साथ रचना भवन में बैठक कर शुक्रवार को वापस लौट गयी़ इस तीन सदस्यीय टीम में वरीय अधिकारी राजेश कुमार, एससी शर्मा, राकेश कुमार शामिल थे़
बैठक के दौरान केंद्रीय टीम ने बाढ़ के आने के कारण व बाढ़ से हुए क्षति की विस्तृत जानकारी ली़ डीएम ने टीम को बाढ़ में विभिन्न स्तरों पर हुई क्षति, बाढ़ आपदा के दौरान चलाए गए राहत कार्य और जीआर राशि वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी. डीएम प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रलयंकारी बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी दी. जिला प्रशासन ने विजुअल स्क्रीन के द्वारा गत 12 अगस्त को आये बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा दिया़ इसमें खास कर मुख्य सड़क, पुल पुलिया क्षतिग्रस्त घर आदि शामिल थे़
इस मौके पर एसपी राजीव मिश्रा, एडीएम रामजी साह, एसडीओ मो शफीक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी हीरामुनि प्रभाकर, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रामाशंकर, आरडब्ल्यूडी अभियंता मनोज रमण, नप कार्यपालक पदाधिकारी मो अरफान, जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल साह, सीएस डाॅ परशुराम प्रसाद आदि अधिकारी गण उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




