बाइक का चक्का फटने से तीन घायल, गंभीर

Published at :06 Oct 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक का चक्का फटने से तीन घायल, गंभीर

किशनगंज : बाइक का अगला टायर फटने से बाइक चालक समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गये़ गांगी से जनता डॉक्टर के जाने के क्रम में यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया़ गांगी बहादुरगंज निवासी मो नजरूल ने बताया कि गुरुवार […]

विज्ञापन

किशनगंज : बाइक का अगला टायर फटने से बाइक चालक समेत दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गये़ गांगी से जनता डॉक्टर के जाने के क्रम में यह हादसा हुआ. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया़ गांगी बहादुरगंज निवासी मो नजरूल ने बताया कि गुरुवार की सुबह मेरी पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए मेरा पुत्र तनवीर बाइक से अपनी बीमार मां व नानी को लेकर गांगी से जा रहा था़

उसी दौरान गांगी से जनता जानेवाली मार्ग पर बाइक का अगला चक्का फटने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों दुर्घटना ग्र्रस्त हो गये़ दुर्घटना के दौरान तीनों को गंभीर चोंट आयी है़ स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा तीनों का इलाज चल रहा है़ दुर्घटना में घायल हुए बाइक चालक अभी होश में है परंतु दोनों महिलाएं अभी भी बेहोश है़ चिकित्सक का कहना है कि तीनों घायलों को गंभीर चोंटे लगी है़ एक्सरे एवं सीटी स्कैन के बाद आगे इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन