डीएम व एसपी ने पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

Published at :28 Sep 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

ठाकुरगंज : दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर प्रशाशनिक तैयारियों का जायजा लेने जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित और जिला पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा बुधवार को ठाकुरगंज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज सर्किल के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर समीक्षा की और यह दिशानिर्देश दिया की किसी भी तरह का टकराव […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर प्रशाशनिक तैयारियों का जायजा लेने जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित और जिला पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा बुधवार को ठाकुरगंज पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ठाकुरगंज सर्किल के सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर समीक्षा की और यह दिशानिर्देश दिया की किसी भी तरह का टकराव की स्थिति नहीं आनी चाहिए. दोनों पर्वों को लेकर उन्होंने शरारती तत्वों पर निगरानी का निर्देश दिया और कहा की सोशल मिडिया पर नजर बनाई रखनी है.

इस दौरान डीएम और एसपी के अलावे ए डी एम् राम जी प्रसाद , एडीएम रामशंकर के अलावे ठाकुरगंज अंचलाधिकारी मो इस्माइल , पोठिया बी डी ओ संदीप पांडे ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी , गलगलिया थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार , पोठिया थानाध्यक्ष सुभाष मंडल के अलावे विभिन्न थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक के पश्चात कई पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई दिशा निर्देश दिए.

बहादुरगंज से प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गापूजा नवरात्र और मुहर्रम को सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय में नजदीकी चार प्रखंडों दिघलबैंक,टेढ़ागाछ और कोचाधामन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की तथा आवश्यक निर्देश दिए. बहादुरगंज में झांसी रानी चौक के अलावे पूजा स्थलों,तथा कर्बला के स्थानों पर जमा अवैध अतिक्रमण को भी हटाने का निर्देश दिया ताकि आवागमन बाधित न हो जबकि पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दास्त नहीं की जाएगी. बैठक में डीडीसी रामजी साह, एडीएम मनीष कुमार,राजेश गुप्ता एसडीपीओ कामिनी बाला के अलावे बहादुरगंज बीडीओ ज़ुल्फ़िकार आदिल, सर्किल इंस्पेक्टर रंजन कुमार,थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर आफताब अहमद,दिघलबैंक बीडीओ नर्मदेश्वर झा,सीओ राकेश कुमार,थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार,थानाध्यक्ष हरीश तिवारी,कोचाधामन बीडीओ मृत्युंजय कुमार,थानाध्यक्ष इरशाद अहमद मौजूद थे.

ये हैं रूट चार्ट
पश्चिमपाली चौक से इमलीगोला जाने वाली सड़क होते हुए लहरा चौक के तरफ आगे बढ़ेंगे़ इस रूट से आने जाने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था मारवाड़ी कॉलेज प्रांगण में होगा़ जो पार्किंग नंबर 1 कहलायेगा़
पश्चिमपाली चौक से ठाकुरगंज रोड की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर एफसीआई रोड से दक्षिण दिशा के तरफ पार्किंग नंबर 2
हलीम चौक से रूईधासा मैदान की तरफ जाने वाले पर पार्किंग की व्यवस्था रूईधासा मैदान में की गयी है जो पार्किंग नंबर 3 है़
एमजीएम रोड से कैलटैक्स चौक जाने वाले वाहनों को कैलटैक्स चौक से पूरब रोड के साइड एवं व्यापार मंडल में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है जो पार्किंग नंबर 4 है़
कैलटैक्स चौक से बिहार बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बिहार बस स्टैंड ओवर ब्रिज एवं डे मार्केट से रूईधासा मैदान में की गयी है जो पार्किंग नंबर 5 है़
मोतीबाग से फलपट्टी की चौक आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोतीबाग के प्रांगण में किया गया है जो पार्किंग नंबर 6 है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन