युद्ध स्तर पर हो रही सामग्री की पैिकंग

Published at :26 Aug 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
युद्ध स्तर पर हो रही सामग्री की पैिकंग

अब तक एक लाख 24 हजार 111 राहत सामग्री के पैकेट किया जा चुका है वितरण किशनगंज : जिला मुख्यालय स्थित 6 जगहों पर राहत पैकेजिंग का कार्य युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है. इसमें शिक्षक, सरकारी कार्यालयों के कर्मी व बाबू, होम गार्ड, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी आदि को लगाया गया है. मिली […]

विज्ञापन

अब तक एक लाख 24 हजार 111 राहत सामग्री के पैकेट किया जा चुका है वितरण

किशनगंज : जिला मुख्यालय स्थित 6 जगहों पर राहत पैकेजिंग का कार्य युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है. इसमें शिक्षक, सरकारी कार्यालयों के कर्मी व बाबू, होम गार्ड, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी आदि को लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार एक शिफ्ट में चार सौ कर्मी के हिसाब से तीन शिफ्ट में 12 सौ कर्मी सिर्फ जिला मुख्यालय में राहत सामग्री पैकेजिंग का कार्य करने में लगे हुए है़ अब तक जिले में 1 लाख 24 हजार 111 राहत सामग्री का पैकेट बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया जा चुका है़ जिसमें कोचाधामन में 19797, पोठिया में 25856, ठाकुरगंज 20642, दिघलबैंक 13520, बहादुरगंज में 13450, किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में 16821 एवं किशनगंज नगर क्षेत्र में 14025 पैकेट शामिल है़ इसके अलावे जिला मुख्यालय में बीएसएफ कैंप में जवानों द्वारा अलग से राहत सामग्री पैकेजिंग का कार्य किया जा रहा है़
जिसमें सबसे अधिक बाजार समिति परिसर में 300 कर्मियों का शिफ्ट कार्य कर रहा है़ जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने बताया कि 8 बजे सुबह से 2 बजे दिन तक 300 जीविका सामग्री पैकेजिंग का करती है़ 2 बजे से 8 बजे रात्रि तक और 8 बजे रात्रिसे 2 बजे तक शिक्षक एवं होम गार्ड पैकेजिंग का कार्य करते है़ राहत सामग्री में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आलू, 500 ग्राम सोयाबीन, 1 किलो चना, 500 ग्राम नमक, 500 ग्राम चीनी, 100 ग्राम हल्दी, 1 किलो चुरा एवं 5 हेलोजीन और ओआरएस का मेडिकलकीट दिया जा रहा है़ मौके पर मौजूद एसडीओ मो शफीक ने बताया कि जिला मुख्यालय से अब तक राहत सामग्री का का 3570 पैकेट, गाछपाड़ा पंचायत, 3390 पैकेट टेउसा पंचायत, 3407 महीनगांव, चकला 3977, दौला 1147, पिछला 1050, टेढ़ागाछ 1900, बगलबाड़ी 4770, कमलपुर 1451, डेरामारी 3004, पाटकोई कला 3675, कुट्टी 2840, मजुकरी 1412, कठामठा 1650, हिम्मतनगर 300, भगाल 1662, हल्दीखोरा 800 एवंत तेघरिया पंचातय में 627 पैकेट राहत सामग्री भेजा जा चुका है़ एसडीओ ने बताया कि दिघलबैंक, बहादुरगंज, टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज एवं पोठिया में अलग से बाढ़ राहत सामग्री पैकेजिंग एवं वितरण का कार्य किया जा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन