सीमा पर जारी किया हाई अलर्ट

Published at :02 Aug 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा पर जारी किया हाई अलर्ट

तैयारी . सीमा पर एसएसबी व नेपाली आर्म्स फोर्स ने की संयुक्त गश्त दिघलबैंक : स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न हो. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जवानों ने कमर कस ली […]

विज्ञापन

तैयारी . सीमा पर एसएसबी व नेपाली आर्म्स फोर्स ने की संयुक्त गश्त

दिघलबैंक : स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न हो. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की जवानों ने कमर कस ली है. मंगलवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की बी कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) एवं इलाका प्रहरी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की. ज्ञात हो कि स्वतंत्र दिवस तक सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है. एसएसबी 12वीं वाहिनी के कमांडेंट सतीश डोगरा के निर्देश पर एसएसबी जवानों ने नेपाल की एपीएफ के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा का हाल जाना. दोनों देश के जवानों ने बॉर्डर पीलर संख्या 134/20 से 136 करीब पांच किलो मीटर
पैदल पेट्रोलिंग किया. साथ ही दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की. बी कंपनी प्रभारी एसआई परेशचंद्र अधिकारी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वालों से कड़ी पूछताछ कर उनके सामान की सघनता से तलाशी ली जा रही है. सीमा पर आवाजाही करने वालों पर जवान पैनी नजर रखे हुए है.अगर किसी पर सक होता है तो उसका पूरा ब्योरा दर्ज किया जाता है. आम लोगो के बीच शुरक्षा का भाव पैदा हो,इसके लिये हम हमेशा तैयार है. संयुक्त पेट्रोलिंग में एसएसबी के एएसआई जगदीश रॉय, अनिरुद्ध विस्वास, मंजूनाथ, संदीप कुमार, जयवीर यादव, विवेक कुमार, मनोज कुमार यादव सहित दर्जनों जवान थे़ नेपाल एपीएफ के टीबी कार्की, लक्ष्मण लिम्बु, राम चौधरी, अरुण सोलंकी, श्रीपा तमांग, प्रमोद कार्की, प्रकास थापा, सहित दर्जनों जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन