संबंध में प्रगाढ़ता लाने को खेला गया मैच
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jul 2017 6:57 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएफ 139वीं वाहिनी और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड 30वीं वाहिनी के बीच खेला गया दोस्ताना बॉलीबाल मैच ़ किशनगंज : दो देशों के सीमा रक्षक बलों द्वारा अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगाढ़ता लाने हेतु भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 139वीं वाहिनी और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड 30वीं वाहिनी के बीच दोस्ताना बॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया. […]
विज्ञापन
बीएसएफ 139वीं वाहिनी और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड 30वीं वाहिनी के बीच खेला गया दोस्ताना बॉलीबाल मैच ़
किशनगंज : दो देशों के सीमा रक्षक बलों द्वारा अपने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगाढ़ता लाने हेतु भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 139वीं वाहिनी और बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड 30वीं वाहिनी के बीच दोस्ताना बॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया. मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी जोश के साथ अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर श्री संदीप रावत कमांडेंट 139वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के साथ श्री जेएस चौहान उप समादेष्टा, प्रमोद कुमार सहायक समादेष्टा, अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.
बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल खांडेमूल बशेर के साथ बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवानों ने अपनी टीम की हौसला अफजाई की. सीमा के नजदीक बांग्लादेश की तरफ रहने बाले ग्रामीण दर्शकों ने वालीबाॅल मैच का लुत्फ लिया और दोनों देशों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. सीमा सुरक्षा बल 139 वीं वाहिनी की टीम ने मैच जीता.
इस अवसर पर श्री संदीप रावत समादेष्टा 139 बी वाहिनी ने दोनों देशों के खिलाड़ियों से परिचय लिया और बताया कि इससे दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे. शुरू में दोनों देशों के कमांडर ने एक दूसरे को गुलदस्ता भेंट किया. दोनों टीमों को पुरस्कार दिया गया ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




