भ्रष्टाचारमुक्त देश का सपना होगा पूरा : दिलीप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विस्वास मत प्राप्त करने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा के बाहर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान मौके पर मौजूद विधान पार्षद डॉ जायसवाल ने बताया कि विधानसभा में एनडीए को विस्वासमत मिला है . एनडीए की सरकार बनने से सीमांचल के […]
विज्ञापन
किशनगंज : शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विस्वास मत प्राप्त करने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा के बाहर प्रेस को संबोधित किया. इस दौरान मौके पर मौजूद विधान पार्षद डॉ जायसवाल ने बताया कि विधानसभा में एनडीए को विस्वासमत मिला है .
एनडीए की सरकार बनने से सीमांचल के लोगों को फायदा मिलेगा. महागठबंधन की सरकार से जनता उब चुकी थी. लोगों को विकास की राजनीति को पसंद करती है. भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधान पार्षद ने बिहार विधानसभा में एनडीए को विश्वास मत हासिल होने के बाद कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भ्रष्टाचार मुक्त देश के निर्माण का सपना पूरा होगा. उन्होंने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद बिहार को मौका मिला है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक गठबंधन की सरकार है. इससे बिहार के विकास को एक नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि आज बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बन गई है.
नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बनी इस सरकार ने आज सदन में बहुमत भी हासिल कर लिया. उन्होंने कहा है कि बिहार में अब विकास की बयार बहेगी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और नीतीश की साफ सोच के साथ बिहार आगे बढ़ता रहेगा. इस दौरान डिप्टी सीएम श्री मोदी के साथ विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




