अपने अधिकार को जानें श्रमिक : श्रम अधीक्षक

Published at :28 Jul 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
अपने अधिकार को जानें श्रमिक : श्रम अधीक्षक

श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किशनगंज : कैलटेक्स चौक स्थित तेरापंथ भवन में गुरुवार को श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में जिले के दर्जनों श्रमिक उपस्थित हुए. […]

विज्ञापन

श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

किशनगंज : कैलटेक्स चौक स्थित तेरापंथ भवन में गुरुवार को श्रम अधिकार दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में जिले के दर्जनों श्रमिक उपस्थित हुए. श्रम विभाग द्वारा हर साल ग्रामीण श्रमिकों को उनके हक व अधिकार एवं सरकारी योजनाओं की समुचित जानकारी दी गई.
जिला श्रम अधीक्षक रमण कुमार ओझा ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम संसाधन विभाग कामगार निर्माण श्रमिकों के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. जरूरत है जागरूक होकर इसका लाभ उठाएं. मजदूर के हितों के लिये श्रम विभाग कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि बंधुआ मजदूर, बाल मजदूरी करते जहां दिखे तुरंत पुलिस, प्रशासन व श्रम विभाग को सूचना दें. श्रम विभाग श्रमिकों के लिये निर्माण कामगार मजदूर अनुदान योजना, बिहार राज्य शताब्दी योजना,
बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना सहित कई योजनाएं संचालित है. चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक पंकज कुमार झा ने कहा कि बाल मजदूरी, करना कानूनन अपराध है. इसके रोकथाम के लिये जागरूकता जरूरी है. उन्होंने बाल मजदूरी, बाल विवाह, कुरीतियों को दूर करने के लिये समाज के लोगों को जागरूक होना होगा. इस कार्यशाला में श्रमिकों से जुड़े विभागीय सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. इस कार्यशाला में टीप इंडिया के विपिन बिहारी, एलईओ अवधेश कुमार, अफरोज आलम, अरुण कुमार, हिन्द खेत मजदूर के अलीमुद्दीन मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन