चावल जब्ती के एक मामले की कोचाधामन में प्राथमिकी

बहादुरगंज : एसडीओ मो शफीक ने मंगलवार की सुबह बहादुरगंज -किशनगंज मार्ग पर डेरामारी के समीप ओवरलोड ट्रक पर लदे कालाबाजारी के चावल सहित एक ट्रक जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. जांच के दौरान जब्त ट्रक में लदे चावल को अवैध पाया गया, जो कालाबाजारी की नियत से कहीं ठिकाने पर पहुंचाया जा रहा […]
बहादुरगंज : एसडीओ मो शफीक ने मंगलवार की सुबह बहादुरगंज -किशनगंज मार्ग पर डेरामारी के समीप ओवरलोड ट्रक पर लदे कालाबाजारी के चावल सहित एक ट्रक जब्त कर पुलिस को सौंप दिया. जांच के दौरान जब्त ट्रक में लदे चावल को अवैध पाया गया, जो कालाबाजारी की नियत से कहीं ठिकाने पर पहुंचाया जा रहा था.
सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल मंडल ने जब्त खाद्यान्न को सरकारी अनुदानित चावल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी अनुदानित इस खाद्यान्न को अररिया जिले के बैरगाछी से लाया जा रहा था. कयास लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्र में जब्त माल सरकारी अनुदानित पीडीएस या फिर एमडीएम योजना का रहा होगा. कोचाधामन थाना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




