जलती पराली में जलकर महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jun 2024 11:43 PM
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
पसराहा. थाना क्षेत्र के देवठा पंचायत के डुम्मर कोठी बहियार में महिला किसान की आग में झुलस कर मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के देवठा गांव निवासी शंकर शर्मा के 37 वर्षीय पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है. मृतक के परिजन ने बताया कि गीता देवी डुम्मर कोठी बहियार रविवार की सुबह मूंग का फसल देखने गई थी. फसल देखकर लौटने के दौरान खेत में जल रही पराली के चपेट में आ गई. जिसके कारण गीता देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई. बताया कि गीता देवी सुबह छह बजे खेत देखने के लिए घर से निकली थी. सुबह 9 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों खोजबीन शुरू कर दी. लोगों ने जानकारी दिया कि खेत में एक महिला का जलकर मौत हो गई. परिजन घटना स्थल पहुंचकर शव की पहचान की. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे चार पुत्री व दो पुत्र छोड़ गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










