ePaper

आंधी व बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद

Updated at : 11 Apr 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
आंधी व बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद

आंधी व बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में बीते गुरुवार की दोपहर मौसम ने करवट ले ली. आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी. मौसम विभाग ने पहले ही आंधी, तूफान व बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट कर दिया था. हालांकि इस बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया, लेकिन इसका सबसे बुरा असर किसानों की फसलों पर पड़ा. गेहूं की तैयार फसल बारिश से बर्बाद हो गयी, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी. जिले के सैकड़ों हेक्टेयर में तैयार गेहूं की फसल आंधी व बारिश में नष्ट हो गया. दूसरी तरफ बारिश से मक्के की फसल का फायदा भी हुआ. किसानों की खेत पटवन के रुपये की बचत हो गयी. प्रखंड व जिला मुख्यालय में बारिश के कारण जलजमाव भी हो गया. कृषि पदाधिकारी की माने तो जिले में रबी फसल में गेहूं से अधिक मक्के की फसल उपजाऊ होती है. अलौली प्रखंड में मक्के का फसल का लक्ष्य 12 हजार 994 व बुआई लगभग 100 प्रतिशत, बेलदौर में 13 हजार 639 हेक्टेयर में 98 प्रतिशत बुआई, चौथम में 6 हजार 767 हेक्टेयर में 98 प्रतिशत, गोगरी में 9 हजार 524 हेक्टेयर में लक्ष्य से दो प्रतिशत अधिक बुआई किया गया. तथा सदर प्रखंड में 8 हजार 507 हेक्टेयर में 100 प्रतिशत बुआई, मानसी में 2 हजार 917 हेक्टेयर में 99 प्रतिशत तथा परबत्ता प्रखंड में 5 हजार 706 हेक्टेयर में 99 प्रतिशत की बुआई किया गया. बारिश के पानी से सिंचाई से मक्का उत्पादक किसानों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी है. खेतों में पके गेहूं की फसल बेमौसम बारिश की चपेट में आने से बर्बाद होने की स्थिति में है. गेहूं उत्पादक किसानों ने बताया कि अभी आधा से ज्यादा गेहूं या तो खेत में लगा हुआ है या काट कर खेत में रखा हुआ है. अचानक रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण लगे हुए फसल एवं कटे हुए फसल में वर्षा का पानी जमा हो जाने के कारण नुकसान होने की आशंका है. बेलदौर प्रखंड के बलैठा निवासी किसान अरविंद सिंह, शक्ति सिंह, रजनीश कुमार, संतोष सिंह, हरिओम सिंह सहित कैंजरी पंचायत के किसान रामदेव सिंह, कामदेव सिंह, मकेश्वर यादव, राहुल कुमार, मनकेश कुमार, मुकेश कुमार, माली गांव निवासी भूपेंद्र पंजियार, अभिराम यादव, धनंजय यादव, गिरीश कुमार रंजन, बबीता कुमारी, पीरनगरा पंचायत से शिक्षक ब्रजेश कुमार संगम कुमार नीतीश कुमार, तेलिहार पंचायत से मुखिया अनिल सिंह, मनोज कुमार, घनश्याम कुशवाहा, बेला नौबाद मुखिया गौरीशंकर शर्मा, महिनाथ नगर पंचायत के मुखिया दिनेश यादव, शिवशंकर यादव, मिथिलेश यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि खेतों में अभी गेहूं का फसल लगा हुआ है. बारिश के कारण खेत में पानी जमा हो गया. कटा हुआ फसल में भी पानी जमा हो जाने के कारण गेहूं अब धीरे-धीरे अंकुरने होने लगा है. समाजसेवी ऋषव कुमार ने बताया कि अचानक हुई भारी बारिश के कारण किसानों के फसलें बर्बाद हो गई है. किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि अचानक हुई भारी बारिश के कारण किसानों के खेतों में लगी हुई गेहूं की फसलें अधिक मात्रा में बर्बाद हो गई. पीड़ित किसानों ने कृषि पदाधिकारी से फसल का स्थलीय निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग की है.

गेहूं काटने और थ्रेसिंग में लगे थे किसान

बारिश और आंधी ने किसान के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. बीते 10 दिनों से गेहूं की कटाई में लगे किसान गुरुवार को बारिश के कारण अपनी फसल को बचाने के लिए तिरपाल से ढकने लगे, लेकिन बारिश के आगे उनकी एक न चली. कुछ ही मिनटों में खेतों में खड़ी गेहूं पूरी तरह भींग गयी. आंधी के कारण मक्के व गेहूं की फसल खेत में ही गिर गया. जिले में मक्के का उत्पादन का लक्ष्य 60264 रखा गया था, जबकि बुआई 59970 की बुआई किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन