शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा पुलिस ने शराब धंधेबाज समेत बेलदौर बाजार के शराब तस्कर में संलिप्त एक आरोपित को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बेलदौर. सहरसा पुलिस ने शराब धंधेबाज समेत बेलदौर बाजार के शराब तस्कर में संलिप्त एक आरोपित को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर सहरसा जिले के महुआ पीकेट पुलिस ने बेलदौर नगर पंचायत निवासी लत्तर शर्मा के पुत्र ऋषि कुमार एवं सहरसा जिले के संथाली मौहल्ला निवासी बिजल कुमार को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ऋषि कुमार सहरसा जिले के संथाली मोहल्ले से देसी शराब लाने के लिए गया था. वही गुप्त सूचना के आधार पर महुआ पुलिस पिकेट पदाधिकारी ने उसे करीब 30 लीटर देसी शराब के साथ-साथ मोटरसाइकिल समेत शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन