ePaper

चोरी हुई चार बैट्री के साथ दो गिरफ्तार, एक शराबी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

Updated at : 19 Jan 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी हुई चार बैट्री के साथ दो  गिरफ्तार, एक शराबी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के शेर बासा गांव से पुलिस ने दो बैट्री चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के शेर बासा गांव से पुलिस ने दो बैट्री चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित के निशानदेही पर पुलिस ने सीमावर्ती सहरसा जिले के सोनवर्षा राज बाजार से बरामद कर लिया. विदित हो कि बीते रविवार की रात माली गांव से दरवाजे पर ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर भाग रहे आरोपित नपं के शेरबासा गांव निवासी राजो यादव के पुत्र चंदन यादव एनएच 107 के डिभाईडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गयी थी. इसी दौरान पीछा कर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस हिरासत में जब उक्त आरोपित से सख्ती से पूछताछ की गयी, तो इसके निशानदेही पर पुलिस ने शेरबासा गांव निवासी बालो यादव के पुत्र मनोज यादव को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते चोरी हुई बैट्री का सुराग बताया तो सूचना पर पुलिस सोनवर्षा राज पहुंचकर चार चोरी हुई बैट्री बरामद की. वहीं शराब पीने के आरोप में पीरनगरा गांव निवासी सुबोध यादव के पुत्र रविंद्र यादव को टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी के द्वारा सोमवार को गिरफ्तार किया गया. मामले की पुष्टि करते थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन