ePaper

तिरंगा यात्रा तिरंगे के सम्मान व राष्ट्र प्रेम की अद्भुत है मिसाल: जिलाध्यक्ष

Updated at : 14 Aug 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा तिरंगे के सम्मान व राष्ट्र प्रेम की अद्भुत है मिसाल: जिलाध्यक्ष

तिरंगा यात्रा तिरंगे के सम्मान व राष्ट्र प्रेम की अद्भुत है मिसाल: जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान: शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा खगड़िया. भाजपा ने गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में तिरंगा यात्रा निकाला. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया. तिरंगा यात्रा की शुरुआत आर्य समाज स्कूल परिसर से किया गया. कार्यकर्ताओं ने देश भक्ति के जोश और उल्लास से मेन रोड, एसडीओ रोड, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक, थाना रोड आदि पथ का तिरंगा के साथ भ्रमण किया. मेन रोड से होते हुए पुनः आर्य समाज स्कूल परिसर में संपन्न हुई. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय, वंदे मातरम्, तिरंगा ऊंचा रहे हमारा नारे लगाते रहे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र प्रेम की अद्भुत मिसाल है. तिरंगा ऊंचा रहे, भारत मां का मान सदा बना रहे. हमें हर घर तिरंगा अभियान को और मजबूत बनाना है, ताकि हर घर में तिरंगा लहराए और हर दिल में राष्ट्र भक्ति की ज्योत जलती रहे. पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल देश के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देश भक्ति का संदेश देने का माध्यम भी है. शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और तिरंगा उनके सपनों का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा कार्यक्रम संयोजक आलोक विद्यार्थी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों के बीच जागरूकता और तिरंगा व देश की प्रति देश भक्ति को जगाना. कार्यक्रम में जिला महामंत्री डॉ इंदु भूषण कुशवाहा, नीतीश कुमार, नंदू शाह, कार्यक्रम सह संयोजक व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा तथा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने देशभक्ति का संदेश दिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद शाह, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी सह मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जिला प्रवक्ता गौरव राज, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा,आईटी सेल जिला संयोजक अविनाश केसरी, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार, रोमित राज, नीतीश पटेल, कुंदन निषाद, संजय ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमर सिन्हा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रताप रवि सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमन कुमार कुशवाहा, मुस्कान शर्मा, प्रियांशु सिंह, प्रवक्ता अंशु कुमार झा ,आईटी सेल संयोजक संतोष शाह, मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार लहेरी, राज किरण महतो ,उज्जवल आनंद, कुंदन ठाकुर, कैलाश सिंह विकास कुमार गुप्ता, किसान मोर्च के उदय महतो, संजय चौरसिया,अरविंद सिंह ,कुंदन स्वामी, हेमंत कुशवाहा, पुरुषोत्तम राजपूत,मणिकांत शर्मा,अमरेश सिंह, पवन झा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुप्रिया निशांत कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ पुनीता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन