ePaper

मैजिक पर लदा 767.50 लीटर विदेशी शराब के साथ बंगाल का तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 29 Jan 2026 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
मैजिक पर लदा 767.50 लीटर विदेशी शराब के साथ बंगाल का तीन तस्कर गिरफ्तार

मैजिक पर लदा 767.50 लीटर विदेशी शराब के साथ बंगाल का तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

महेशखूंट के पितौंझिया ढाला पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब किया बरामद

बंगाल से शराब का खेप लाया जा रहा था महेशखूंट

गोगरी. महेशखूंट पुलिस ने एनएच 31 पर पितौंझिया ढाला के पास वाहन जांच के दौरान मैजिक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही बंगाल के तीन शराब तस्कारों को गिरफ्तार किया. गुरुवार को डीएसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर पितौंझिया ढाला के पास वाहन चेकिंग के दौरान मैजिक से 767.50 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया.

डीएसपी ने बताया कि बुधवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को सूचना मिली कि मैजिक पर शराब का खेप नवगछिया की तरफ से महेशखूंट आ रहा है. थानाध्यक्ष ने पितोंझिया ढाला के सामने नाकाबंदी कर वाहन जांच शुरू की. इस दौरान मैजिक डब्लूबी 73 ए 0497 को रोका तो चालक गाड़ी को तेजी कर भागने लगा. पुलिस बल ने खदेड़ कर वाहन चालक को पकड़ लिया. पुलिस ने वाहन पर सवार लोगों से पूछताछ की, तो गोलमटोल जबाव देने लगा. पुलिस को आशंका हुआ तो मैजिक की जांच शुरू कर दी.

बंगाल व सिक्किम का विदेशी शराब बरामद

डीएसपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल निर्मित हैवर्ड 5000 प्रीमियम स्ट्रांग बियर 500 एमएल का कुल 420 केन 210. लीटर, सिक्किम निर्मित रॉयल केस्टल ब्लू प्रीमियम विस्की 750 एमएल का 135 बोतल कुल 101.25 लीटर, रॉयल ब्लू प्रीमियम विस्की 180 एमएल का 960 बोतल कुल 172.8 लीटर, मैजिक मोमेंट ग्रेन वोडका 750 एमएल का 200 बोतल कुल 150 लीटर और ग्रीन लेवल विस्की जेन्यून एंड गारेंटेड 750 एमएल का 178 बोतल कुल 133.5 लीटर बरामद किया गया. वाहन से 767.550 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. बताया कि मैजिक से बंगाल व सिक्किम स्टेट का शराब बरामद किया गया है.

कौन है मास्टरमाइंड शराब तस्कर चंदन, पुलिस खंगाल रही कुंडली

डीएसपी ने बताया कि शराब तस्कर के विरूद्ध महेशखूंट थाना में कांड संख्या 15/26 मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. बताया कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला के माटीगाढ़ा थाना क्षेत्र के परिमलनगर निवासी नारायण मंडल के पुत्र विश्वनाथ मंडल, दार्जलिंग जिले के प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चम्पासारी गांव के वार्ड संख्या 46 निवासी स्व शंकर सिंह के पुत्र लालबाबु व चालक दार्जलिंग जिले के माटिगाढ़ा निवासी सफरद्दीन के पुत्र का मजिद इस्लाम को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में शराब तस्कर ने चंदन नामक युवक का शराब होने की बात कही. जिसका मोबाइल नंबर 9155617967 बताया है. बताया कि चंदन ने ही बंगाल से महेशखूंट शराब का खेप मंगाया था. छापेमारी में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसआइ जितेन्द्र निराला, प्रशिक्षु एसआइ उमेश कुमार, प्रशिक्षु एसआई पूजा भारती, प्रशिक्षु एसआई प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन