अलग-अलग जगहों से तीन शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से तीन शराबी गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों से तीन शराबी गिरफ्तार

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने नशे हालत में हंगामा मचा रहे तीन शराबी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना पर पुलिस ने बीते सोमवार की रात नपं बेलदौर निवासी अरुण राम, बेला नोवाद के मुरासी गांव निवासी राजन कुमार व बलैठा के ढाड़ी गांव निवासी गुलशन सिंह उर्फ गुलशन कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. वही उक्त आरोपित शराब पीकर नशे की हालत में परिजनों को गाली गलौज कर रहे थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि अलग-अलग गांव से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार शराबी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन