अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को मंत्री ने पटना में किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को मंत्री ने पटना में किया स्वागत

भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य जयकृष्ण सिंह इलाके के लोगों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर अमरनाथ यात्रा पर निकले.

विज्ञापन

बेलदौर. भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य जयकृष्ण सिंह इलाके के लोगों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर अमरनाथ यात्रा पर निकले. इस दौरान पटना जंक्शन पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया. कहा कि बेलदौर विधानसभा से मेरी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि रही है. विधानसभा क्षेत्र की चहुंमुखी विकास एवं जनता मालिकों के जीवन में खुशहाली लाना मेरे जीवन की प्राथमिकता है. संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. अब क्षेत्र के तरक्की के लिए बाबा बर्फानी के दर्शन एवं पूजा अर्चना को लेकर अमरनाथ की यात्रा पर निकल रहे हैं. इस दौरान दर्जनों श्रद्धालु मौजद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन