डीएम के निर्देश पर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर मामले का किया जा रहा निबटारा

Updated:
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर मामले का किया जा रहा निबटारा

दो आवेदन पर्चा संबंधित, दो आवेदन परिमार्जन संबंधित, दो आवेदन बंदोबस्ती संबंधित एवं जमीनी विवाद संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन में डीएम के निर्देश पर बढ़ते भूमि विवाद को गंभीरता से लेते विशेष जनता दरबार आयोजित कर मंगलवार को भूमि विवाद के मामले की सुनवाई की गई. उक्त जनता दरबार की अध्यक्षता सीओ अमित कुमार ने किया. विदित हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में काफी इजाफा हुआ है एवं जमीनी विवाद में लगातार हिंसक घटनाएं घटित हो रही है. इसके कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी हर मंगलवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय में जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया था. वहीं मंगलवार को बेलदौर थाना क्षेत्र से कुल 11 आवेदन आया. जिसमें दो आवेदन पर्चा संबंधित, दो आवेदन परिमार्जन संबंधित, दो आवेदन बंदोबस्ती संबंधित एवं जमीनी विवाद संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ. वही अंचलाधिकारी के द्वारा दोनों पक्षों को नोटिस की गई है. नोटिस के आलोक में अगले जनता दरबार में उपस्थित होने को कहा गया. वही जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा समेत संबंधित हल्का के राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन