दिन में धूप, शाम ढलते ही बढ़ जाता कनकनी, बाजार में ऊनी कपड़े पर मिलने लगा छूट

खरीदारों की मानें तो उन्हें स्थायी दुकानों के मुकाबले फुटपाथी दुकानों पर काफी कम दामों में ही कपड़े उपलब्ध हो जाते थे.
खगड़िया. ठंड के कम होते ही ऊनी कपड़ों की कीमतें आधी कर दी गयी है. शहर के मॉल में 50 प्रतिशत का ऑफर दिया जा रहा है. ऊनी वस्त्र व जैकेट खरीदने के लिए मॉल में रविवार को भीड़ लगी रही. मॉल के अलावे शहर के अलग-अलग दुकानों में भी ऊनी कपड़ों की खरीदारी लोग कम कीमत पर कर रहे हैं. हाल यह है कि अब स्थायी दुकानों में भी ग्राहक की भीड़ दिख रही है. इससे पहले खरीदारों की मानें तो उन्हें स्थायी दुकानों के मुकाबले फुटपाथी दुकानों पर काफी कम दामों में ही कपड़े उपलब्ध हो जाते थे. लेकिन अब आकर्षित करने के लिए रेडिमेड दुकान से लेकर फुटपाथ पर गर्म कपड़ों की कीमतें आधी कर दी गयी है. रविवार को धूप का कड़ा रुख रहा. दोपहर में धूप में गर्माहट महसूस किया गया. हालांकि शाम होते ही मौसम सर्द हो गया. कनकनी बढ़ गयी. धूप के असर से अधिकतम तापमान चढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रही. न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुयी. इधर पछुआ हवा औसतन छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली. एक दिन पहले शनिवार को भी धूप का असर बना रहा था. हालांकि हल्की हल्की हवा भी चल रही थी. अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रही थी. न्यूनतम तापमान 08 डिग्री दर्ज की गई थी. जबकि आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी. बीते शुक्रवार को भी धूप का असर महसूस हुआ था. अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रही थी. न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज की गई थी. बीते गुरुवार को तापमान हल्का चढ़ा रहा था. जिससे ठंड से राहत रही थी. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रही थी. न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रही थी. हालांकि आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली थी. बीते बुधवार को भी धूप खिला रहा था. जिससे ठंड से हल्की राहत रही थी. दिन में मौसम साफ रहने से तापमान चढ़ा रहा था. अधिकतम तापमान 19 सेल्सियस रही थी. न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




