एक ही परिवार चार रिश्तेदारों की मौत से मचा कोहराम, इलाके में शोक की लहर
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 19 May 2026 9:11 PM
जख्मी पिकअप चालक के बयान पर यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज
नवजात बालक का इलाज कराने 15 दिन पहले सहरसा से रिश्तेदार के घर आए थे आदाबारी
आदाबारी के रंजीत की मां, साला, सरहज व साला का नवजात पुत्र की हुयी थी सड़क दुर्घटना में मौतखगड़िया. मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चार गाड़ियों की हुई टक्कर में छह लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. घटना बीते सोमवार दोपहर में एनएच 31 पर हुई थी. उल्लेखनीय है कि महेशखूंट की ओर से खगड़िया आ रही ट्रक का ऑटो से आमने सामने भीड़ंत हो गयी. जिसके कारण ऑटो पर सवार दस यात्रियों में से छह यात्री की मौत हो गयी. तीन यात्री की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि तीन यात्री की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. ट्रक व ऑटो की भीड़ंत के बाद पीछे से आ रही सफारी गाड़ी व पिकअप की टक्कर हो गयी. इस तरह चार गाड़ियों एक साथ टक्कर हो गया. टक्कर में पिकअप चालक व सफारी गाड़ी चालक के साथ ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. जख्मी चालक का इलाज बेगूसराय में किया जा रहा है. हालांकि घटना में सहरसा जिले के महैसी धनोजर निवासी कुंदन कुमार, आदाबारी निवासी सावित्री देवी, धनरोजा निवासी सोनी देवी,पांच माह का नवजात सुर्यांश कुमार, पसराहा निवासी श्वाती कुमारी तथा मानसी निवासी रामू पासवान की मौत हो गयी थी.
रिश्तेदार के घर एक साथ पहुंचा चार शव, परिजनों में मचा कोहराम
बताया जाता है कि मंगलवार को नीरपुर पंचायत के आदाबारी गांव में सुबह चार शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आदाबारी गांव निवासी सुबोध दास के पुत्र रंजीत कुमार की शादी सहरसा जिले के धनरोजा गांव में हुयी थी. बीते सोमवार को रंजीत का साला कुंदन कुमार, पत्नी सोनी कुमारी व उसके पुत्र पांच माह का नवजात सूर्यांश तथा रंजीत की मां सावित्री देवी इलाज कराने के लिए खगड़िया आयी थी. सूर्यांश का इलाज कराने के बाद ऑटो से आदाबारी जा रही थी. इसी दौरान एनएच 31 पर हादसा हो गया. इसीलिए चारों शव आदाबारी गांव लाया गया. सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आदाबारी में किया गया. जबकि मृतक कुंदन, सोनी देवी व उसके पुत्र सूर्यांश के शव को धनरोजा गांव ले जाया गया. इधर, शव पहुंचते ही जीप सदस्य प्रवीण कुमार व समिति सदस्य सह लोजपा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार, अशोक यादव ने परिजनों का ढ़ाढ़स दिया.
जख्मी पिकअप चालक के बयान पर यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज
जख्मी पिकअप चालक के बयान पर यातायात थाना में ट्रक चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. यातायात थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पिकअप चालक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर निवासी रंजीत पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड संख्या 76-26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. बताया जाता है कि आधे दर्जन लोगों का जान लेने वाला ट्रक भागलपुर का था. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. हालांकि पुलिस ट्रक ऑनर से मोबाइल पर संपर्क किया है. चालक का पता लगाया जा रहा है.
पटना से पूर्णिया जा रहा था सफारी गाड़ी
बताया जाता है कि पटना से सफारी गाड़ी पूर्णिया लौट रहा था. सफारी पर मालिक सह चालक अकेले बैठा था. सफारी के चालक सह मालिक शंकु उर्फ दिवाकर घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया. शंकु का इलाज बेगूसराय में चल रहा है. बताया गया कि पटना से पूर्णिया मिरगंज थाना के एक गांव जा रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. वहीं पिकअप चालक समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर का रहने वाला था. पिकअप चालक महेशखूंट जा रहा था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










