ePaper

बाबा फुलेश्वर नाथ में 10 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

Updated at : 21 Jul 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
बाबा फुलेश्वर नाथ में 10 हजार भक्तों ने किया जलाभिषेक

फुलवडिया डीह स्थित फुलेश्वर नाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया

विज्ञापन

बेलदौर.

प्रखंड के फुलवडिया डीह स्थित फुलेश्वर नाथ मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी को करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. रविवार को श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलभराई को लेकर अगुवानी गंगा घाट की ओर रवाना हो गए. जबकी मंदिर में तीन बजे सुबह से जलाभिषेक को लेकर डाक बम के साथ कांवरिया की भीड़ जुटने लगी थी. जगह-जगह सेवा शिविर में शरबत, गर्म-पानी, नींबू शर्बत के अलावा अन्य सामान देकर राहत देने में जुटा रहा. डीजे की धून पर नाचते गाते श्रद्धालु हर-हर महादेव बाबा भोले की जयघोष के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे. वहीं डाक बमो के सुरक्षा को लेकर परबत्ता थाना से लेकर गोगरी थाना महेशखूंट थाना चौथम थाना एवं बेलदौर थाना के पुलिस पदाधिकारी मुस्तैदी से तैनात दिखे. वही गोगरी में ग्रामीणों के सहयोग से शिव जागरण का आयोजन किया गया था. लेकिन पूरे रास्ते में शिव धुन पर डाक कांवरियां थिड़कते हुए 65 किलोमीटर सफर करके बेलदौर पहुंचकर बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर के ज्योतिलिंग पर जलाभिषेक किया, जलाभिषेक करने के बाद मंदिर के पुजारी एवं ग्रामीणों के सहयोग से महाप्रसाद का आयोजन किया गया था. इस संबंध में बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि डाक कांवरिया को लेकर बेलदौर थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी पथ पर पुलिस पदाधिकारी के साथ डाक सेवा समिति सेवा में जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन