बाढ़ की पानी में नहाने के दौरान किशोरी लापता, तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ की पानी में नहाने के दौरान किशोरी लापता, तलाश जारी

गोताखोर की दस सदस्यीय टीम द्वारा देर शाम तक नदी में लापता की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या 12 स्थित जीएन बांध के किनारे बाढ़ की पानी में नहाने के दौरान एक किशोरी लापता हो गयी. घटना शुक्रवार दोपहर की बतायी जा रही है. एसडीआरएफ की मदद से लापता किशोरी की खोजबीन की जा रही है. बताया जाता है कि गोगरी वार्ड संख्या 12 निवासी मो ग्यासउद्दीन की 10 वर्षीय नतिनी साजिया खातून बाढ़ की पानी में नहाने के दौरान लापता हो गयी. परिजनों ने बताया कि जीएन बांध के किनारे साजिया बाढ़ की पानी में स्नान करने गए थे, तभी अचानक साजिया गहरे पानी में चली गयी. जिसके कारण साजिया लापता हो गयी. आसपास के लोगों ने साजिया को बचाने की प्रयास की. लेकिन, तब तक लापता हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को दी. गोताखोर की दस सदस्यीय टीम द्वारा देर शाम तक नदी में लापता की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला. घटना बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि साजिया का पैतृक घर भागलपुर के ध्रुबगंज है. गोगरी में अपने नाना के घर में रहकर पढ़ाई करती थी. घटना की जानकारी एसडीओ सुनंदा कुमारी, सीओ दीपक कुमार और थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन