ePaper

प्रधानमंत्री आवास योजना का किया स्थल निरीक्षण

Updated at : 09 Oct 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

प्रधानमंत्री आवास योजना का किया स्थल निरीक्षण

विज्ञापन

गोगरी. बीडीओ राजाराम पंडित ने बुधवार को प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत पहुंच कर प्रधानमंत्री आवास योजनाओं का निरीक्षण किया. बीडीओ ने लाभुकों से मिलकर उनसे बातचीत की. लंबित आवास को शीघ्र पूरा करने को कहा. बीडीओ ने कहा कि वासुदेवपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का एक दर्जन से अधिक लाभुक को लाभ मिला है. उन्होंने बताया कि गोगरी के कुछ पंचायत में निर्माण कार्य धीमी प्रगति के कारण प्रखंड का प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. आपलोग स-समय आवास पूर्ण करें, किसी भी बिचौलिए को घूस नहीं दें यदि कोई मांगे तो इसकी सूचना आवास सहायक या बीडीओ के कार्यालय में पहुंचकर दें. बीडीओ ने कहा कि जिसको प्रथम किस्त की राशि मिल चुकी है. वे निर्माण कार्य नियमानुकूल कर चुके हैं. उनको दूसरी किस्त की राशि जल्द ही हस्तांतरित उनके खाता में कराया जायेगा. ताकि दीपावली तक निर्माण कार्य पूर्ण कर नए घर में दीपावली के अवसर पर दीप जलाकर घर में प्रवेश किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन