रविवार को गणित भाषा पढ़ाई करेंगे स्कूली बच्चे

Updated:
विज्ञापन
रविवार को गणित भाषा पढ़ाई करेंगे स्कूली बच्चे

गणित पर पकड़ बनाने के लिए 100 दिनों तक अभियान चलेगा

विज्ञापन

गोगरी. पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों में भाषा और गणित पर पकड़ बनाने के लिए 100 दिनों तक अभियान चलेगा. प्रत्येक शनिवार को रविवार के लिए भाषा और गणित पर आधारित गृह कार्य (होम वर्क) दिए जायेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस बावत वर्ग शिक्षक गृह कार्य के लिए सामग्री तैयार करेंगे. बच्चों को उनके लर्निंग आउटकम के आधार पर गृह कार्य दिया जाना है. उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सभी स्कूलों को इस संबंध में निर्देश दिया है. बच्चों को मिलेगा गृह कार्य डीईओ ने बताया कि गृह कार्य में गणित में भी बुनियादी गणित जोड़, घटाव, गुणा, भाग, लघुत्तम, महत्तम आदि पर आधारित कार्य मिलेगा. वहीं भाषा में बच्चों को मात्रा, शब्द, वाक्य, उच्चारण और वर्ण पर आधारित कार्य वर्ग शिक्षकों की ओर से दिया जाना है. प्रतिदिन सोमवार को बच्चों का प्रगति टेस्ट लिया जायेगा. शनिवार को रविवार के लिए स्कूलों से मिलने वाले इस गृह कार्य से बच्चे सोमवार की प्रगति टेस्ट के लिए तैयार होंगे. सर्वे के बाद कराया जाना है अभ्यास डीईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा तीन, पांच और आठ के बच्चों की भाषा और गणित पर पकड़ को लेकर सर्वे कराया गया था. इसमें पाया गया कि स्कूली बच्चों की भाषा और गणित पर बेहतर पकड़ बनाने के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है. इसके बाद प्रतिदिन एक घंटी भाषा और एक घंटी गणित पर बच्चों से अभ्यास कराया जाना है ताकि बेहतर परिणाम मिले और विषय पर पकड़ मजबूत हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन