ePaper

सन्हौली में होगा सनातनी हिंदू सम्मेलन, तैयारी को लेकर हुई बैठक

Updated at : 18 Jan 2026 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
सन्हौली में होगा सनातनी हिंदू सम्मेलन, तैयारी को लेकर हुई बैठक

प्रसिद्ध आर्य समाज मंदिर के प्रांगण महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर धार्मिक सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

खगड़िया. जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में सनातनी हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. संघ के शताब्दी समारोह के तहत सकल हिंदू समाज द्वारा पूरे देश में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत सभी प्रखंडों से लेकर पंचायत तक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. हिंदू सम्मेलन के बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक मनीष गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में बैठक हुयी. जिसमें नगर के उतरी क्षेत्र में 8 फरवरी को सन्हौली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में और दक्षिणी क्षेत्र में 14 फरवरी को प्रसिद्ध आर्य समाज मंदिर के प्रांगण महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर धार्मिक सह हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिंदू जागरण मंच के विवेक भारती और नीलकमल दिवाकर को नगर संयोजक बनाया गया. मौके पर जिला संघ संचालक हीरालाल शास्त्री, संघ प्रचारक मुकेश, अंजनी कुमार, शार्दुल गुप्ता, विवेक भारती, नीलकमल दिवाकर, संजय वर्मा, नीरज गुप्ता, अक्षय सुरी, मुन्ना, प्रमोद, ललित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन