ePaper

बीएसएनएल ऑफिस से गौशाला रोड तक बनेगी सड़क

Updated at : 28 May 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल ऑफिस से गौशाला रोड तक बनेगी सड़क

180 लाख रुपये आएगी लागत, मई 2026 तक निर्माण कार्य हो जाएगा पूर्ण

विज्ञापन

180 लाख रुपये आएगी लागत, मई 2026 तक निर्माण कार्य हो जाएगा पूर्ण

…………

खगड़िया. शहर के बीएसएनएल ऑफिस से एसडीओ आवास होते हुए महिला थाना के रास्ते गौशाला रोड तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क का निर्माण कार्य बुधवार से शुरु कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण किये जाने से प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. बताया जाता है कि बीते फरवरी 2024 में नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण के लिए एनओसी दिया गया था. एनओसी मिलने के एक साल के बाद ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति दी गयी. नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने बताया कि दूरभाष केंद्र से अनुमंडल आवास होते हुए चित्रगुप्त नगर थाना, महिला थाना, कोसी साइंस क्लासेज के रास्ते गौशाला रोड में मिलने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा. गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है. उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद ठेकेदार को सात वर्षो तक सड़क का रख-रखाव दुरुस्त रखना होगा.

180 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा सड़क का निर्माण

बीएसएनएल ऑफिस से अनुमंडल पदाधिकारी आवास ओम हॉस्पिटल तक सड़क निर्माण किया जाएगा. सड़क निर्माण पर लगभग 180 लाख रुपये खर्च किया जाएगा. बताया जाता है कि आरसीडी रोड बीएसएनएल ऑफिस से एसडीओ आवास होते हुए गौशाला रोड व ओम हॉस्पिटल तक लगभग 2.430 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल खगड़िया को एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करना है. निर्माण कार्य के लिए विधानचंद्र कुमार एंड अन्नपूर्णा इंफ्रासॉल्यूशन ज्वाइंट वेंचर द्वारा किया जा रहा है. ठेकेदार सोनू कुमार ने बताया कि दो माह के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा.

हॉस्पिटल रोड का किया जाएगा निर्माण

वर्षो से जर्जर व जल-जमाव वाले हॉस्पिटल रोड का निर्माण किया जाएगा. हॉस्पिटल रोड में नाला का भी निर्माण किया जाएगा. मरीजों को सदर अस्पताल जाने आने में कठिनाई नहीं होगी. ठेकेदार सोनू कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल रोड में पीसीसी सड़क के साथ नाला का निर्माण किया जाएगा. मालूम हो कि हल्की बारिश में भी हॉस्पिटल के मुख्य द्वार के समीप जल-जमाव हो जाता है. मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मुख्य सड़क से महिला थाना तक पीसीसी सड़क व नाला निर्माण होने से छात्र-छात्राओं के साथ मरीजों को भी आवागमन में सुविधा होगी.

नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. वर्षो से जर्जर सड़क निर्माण के लिए नगर परिषद द्वारा 4 फरवरी 2024 को बीएसएनएल ऑफिस से एसडीओ आवास होते हुए गौशाला रोड तक सड़क निर्माण के लिए एनओसी दिया गया था. तभी से सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. विलंब होने पर नगर परिषद द्वारा डीपीआर तैयार कर लिया गया था. लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा 1 करोड़ 80 लाख रुपये से सड़क निर्माण स्वीकृति दी गयी है. प्राथमिकता के साथ जल्द ही हॉस्पिटल रोड का निर्माण पूरा किया जाएगा.

-अर्चना कुमारी, नगर सभापति, खगड़िया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन