आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर घटनास्थल का किया सीन रीक्रिएट

Updated:
विज्ञापन
आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर घटनास्थल का किया सीन रीक्रिएट

आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेकर घटनास्थल का किया सीन रीक्रिएट

विज्ञापन

खगड़िया. भरतखंड थाना पुलिस ने आरोपित को रिमांड पर लेकर शनिवार को घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किया. बताया जाता है कि अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में भरतखंड पुलिस ने आरोपितों के छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी. पुलिस दबिश के कारण कांड में संलिप्त आरोपित अमर चौधरी, निलेन्दु कुमार एवं चिंट्टु कुमार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद भरतखंड पुलिस ने तीनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की. साथ ही साक्ष्य संकलन के लिए तीनों आरोपितों को घटनास्थल पर ले जाकर घटित-घटना का दृश्य पुनः निर्मित किया गया. मालूम हो कि बीते 2 जुलाई को भरतखंड थाना क्षेत्र के मथुरापुर में जमीन विवाद में गोलीबारी हुई थी. गोलीबारी की घटना में नोनियाचक वार्ड संख्या छह निवासी मृत्युंजय चौधरी, मिट्टू कुमार जख्मी हो गया था. जख्मी के बयान पर अमर चौधरी, शंकर चौधरी, कृष्णा चौधरी, मिथलेश चौधरी, गोपाल चौधरी, निलेन्दु कुमार, चिटटु कुमार के विरूद्ध थाना कांड संख्या 37/25 दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन