रामनवमी के अवसर एक दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी के अवसर एक दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू

रामनवमी और चैती दुर्गा मेला होने के कारण यहां नाटक का भी मंचन किया जाएगा

विज्ञापन

रामधुनी महायज्ञ समारोह का मुखिया ने किया उद्घाटन चौथम. प्रखंड के धुतौली पंचायत अंतर्गत तिलकपुर में रामनवमी के अवसर पर एक दिवसीय रामधुनी महायज्ञ का आयोजन रविवार से शुरू किया गया. रामधुनी महायज्ञ के समारोह का उद्घाटन धुतौली पंचायत की मुखिया पार्वती कुमारी ने फीता काटकर किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि पर्व- त्योहार हमें आपस में जोड़कर रखता है. आपसी भाईचारा सिखाता है. उन्होंने कहा कि रामनवमी और चैती दुर्गा मेला होने के कारण यहां नाटक का भी मंचन किया जाएगा. मौके पर उपमुखिया विनय कुमार, ग्राम कचहरी के सचिव चंद्रिका साह, पूर्व जिला भाजपा युवा मोर्चा खगड़िया सुमन चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश रंजन भारती, विमल यादव, राकेश कुमार सहित धुतौली पंचायत के सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन