कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनायी गयी रामनवमी, निकाला गया शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनायी गयी रामनवमी, निकाला गया शोभायात्रा

बछौता पंचायत में भी जगह- जगह पुलिस बल को तैनात देखा गया.

विज्ञापन

खगड़िया. रामनवमी व चैती दुर्गा को लेकर शहर के हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तो तैनात किया गया. शहरी क्षेत्र के अन्य संवेदनशील पंचायतों में भी पुलिस बल को तैनात किया गया. जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे. शहर से सटे कुतुबपुर और छोटी कोठिया के बीच पुलिस बल तैनात किया गया. इसी तरह बछौता पंचायत में भी जगह- जगह पुलिस बल को तैनात देखा गया. बछौता चौक पर रॉयल पैसेल के पास तथा रोजबड एकेडमी के पास पुलिस बल को तैनात देखा गया. वहीं, माड़र के गुदरिया स्थान चौक के पास भी पुलिस बल को गश्ती करते देखा गया. ताकि जिले में सामाजिक सौहार्द कायम रहे. असामाजिक तत्वों में दहशत का वातावरण बना रहे. वहीं, एनएच 31 पर रहीमपुर मोरकाही के पास भी पुलिस बल को गश्ती करते हुए देखा गया. शहर के अलावा संवेदनशील गांवों में भी पुलिस की तैनात की गयी. प्रभारी जिलाधिकारी सह डीडीसी अभिषेक पलासिया, सदर एसडीओ अमित अनुराग ने जिले के सभी संवेदनशील जगहों पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. जगह जगह तैनात दंडाधिकारियों से जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन