चार सहायिका को चयन मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 10:31 PM
चार सहायिका को चयन मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू
परबत्ता. चार सहायिका वर्षों से बिना सूचना अनुपस्थित है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बिना सूचना केंद्र से अनुपस्थित सहायिका से 27 नवंबर तक जवाब मांगा है. बताया जाता है कि केंद्र संख्या 05 की सहायिका ललिता देवी व केंद्र संख्या 120 के सहायिका रेहाना खातून बीते छह वर्षों से अनुपस्थित है. केंद्र संख्या 121 की सहायिका जानकी देवी बीते 5 वर्षों से, जबकि केन्द्र संख्या 45 की सहायिका संचौला देवी बीते 08 वर्षों से ड्यूटी से अनुपस्थित हैं. बताया जाता है कि 15 दिनों तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाली सेविका व सहायिका को चयन मुक्त कर दिया जायेगा, लेकिन आठ वर्षों तक गायब रहने के बाद सहायिका से जवाब तलब किया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब आंगनबाड़ी केंद्र की मॉनेटरिंग के लिए महिला सुपरवाइजर नियुक्त है, तो अब तक विभाग को सूचना क्यों नहीं दी गयी. यदि सूचना मिली तो विभाग कार्रवाई क्यों नहीं की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










