गर्भवती महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार कहा कि मामले कि जांच कर उचित कार्यवाही कि जायेगी
गोगरी. थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी मलिया में एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में छोटी मलिया निवासी रुबेदा खातून द्वारा गोगरी थाना में आवेदन देकर गांव के ही नौशाद आलम, साजदा खातून, जन्नति खातून, नूरजहां खातून, नासरीन खातून, मुबारक, जमशेद आदि पर आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि वह गर्भवती है. उक्त आरोपित द्वारा मेरे घर में जबरदस्ती गाली गलौज किया गया. विरोध करने पर लात घुस्से से मारपीट की. गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार कहा कि मामले कि जांच कर उचित कार्यवाही कि जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










