आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने कट्टा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार युवक के विरूद्ध थाना में कांड संख्या 155/26 दर्ज कर किया गया.
गोगरी. आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने अपराधी को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बुधवार को गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात जमालपुर-महेशखूंट मुख्य सड़क पर गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान केडीएस कॉलेज विश्वकर्मा धर्मकांटा के 100 मीटर पहले राटन मुख्य सड़क के समीप पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. पुलिस बल ने खदेड़कर युवक को पकड़ लिया. पुलिस बल द्वारा युवक की तलाशी लेने पर पास से एक कट्टा और पांच जिन्दा कारतूस बरामद हुआ. युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी सुनील कुमार पासवान के पुत्र अभिनव कुमार के रूप में किया गया. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरूद्ध थाना में कांड संख्या 155/26 दर्ज कर किया गया. बताया कि गिरफ्तार युवक कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए राटन मुख्य सड़क पर पहुंचा था. लेकिन, पुलिस की तत्परता से असफल कर दिया गया. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक आवंती कुमारी सहित पुलिस मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










