ePaper

बिहार स्टेट अंडर-18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

Updated at : 17 Jun 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार स्टेट अंडर-18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

बिहार स्टेट अंडर-18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी रवाना

विज्ञापन

खगड़िया. हाजीपुर में आयोजित होने वाली जिला बालिका अंडर 18 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों काे रवाना किया गया. शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को रवाना किया. इंजीनियर शुभम कुमार ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी. बिहार स्टेट अंडर-18 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए घोषित टीम का कमान पुष्पा और किशन को दिया गया. बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 18 जून तक हाजीपुर के कुशवाहा आश्रम जीए इंटर स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 12 सदस्यीय खिलाड़ियों की टीम को रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की शुरुआत मुंगेर प्रमंडल जोनल में आयोजित किया गया, जिसमें खगड़िया के दोनों वर्ग की टीम विजेता रही. प्रत्येक जोन से विजेता और विजेता स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया. संघ के कोषाध्यक्ष आर्किटेक्ट शुभम कुमार ने कहा कि टीम में सभी क्लबों के प्रतिभावान बच्चों को शामिल किया गया. कहा कि इस प्रतियोगिता के आधार पर बिहार टीम में बेस्ट खिलाड़ियों का चयन कर बालिका टीम का गठन किया जाएगा, जो हरिद्वार में 28 जून से 1 जुलाई तक होने वाली प्रथम राष्ट्रीय अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. इस बीच इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम की घोषणा संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार ने कर दी है. प्रकाश ने बताया कि पुष्पा कुमारी (कप्तान), छोटी कुमारी, राखी कुमारी, नंदनी कुमारी, मनीषा कुमारी, साक्षी कुमारी, रूपम कुमारी,गुड़िया कुमारी, दिव्या कुमारी, कोच किशन कुमार, मैनेजर हर्ष कुमार को रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन