गुरु बहना नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
गुरु बहना नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण

गुरु बहना नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर किया गया पौधरोपण

विज्ञापन

गोगरी. शिव गुरु परिवार के संस्थापक गुरु हरेंद्र भैया की पत्नी नीलम दीदी के जन्मोत्सव पर वार्ड पार्षद सविता देवी के नेतृत्व में शिव गुरु भाई बहनों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाकर पौधरोपण किया. साथ ही वार्�� नंबर 30 स्थित में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया. भजनोपदेशक सह नगर परिषद वार्ड नंबर 30 की वार्ड पार्षद सविता कुमारी ने भजन एवं प्रवचन के माध्यम से भगवान शिव के महिमा का बखान करते हुए बताया कि शिव आदिकाल से ही गुरु का कार्य करते आ रहे हैं. यदि लोक और परलोक में अधिक सुख पाना हो तो मनुष्य को शिव के भक्ति में लीन हो जाना चाहिए. सावन के पवित्र महीने में आदि निरंतर शिव के भजन व प्रवचन को सुनते हैं या सुनाते हैं, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है. उन्होंने कहा कि जिस तरह हवा दुनिया के कोने-कोने में है, उसी तरह भगवान शिव भी कण-कण में उपस्थित है. भगवान दुनिया के कण-कण में उपस्थित होने के बावजूद उनका सुमिरन कर अपने अंदर उतार कर ही मानव को ज्ञान की प्राप्ति होगी. इसलिए शिव को गुरु बना कर ही मानव का कल्याण संभव है. मौके पर शोभा देवी, अनीता देवी, सरिता देवी, गीता देवी, मोहिनी देवी, प्रमिला देवी, छुहारा देवी, अशोक प्रसाद, रमेश कांत मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन