ePaper

चप्पल हाथ में लेकर महेशखूंट से लेबा तक पैदल चलने को मजबूर हैं लोग

Updated at : 21 Jan 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
चप्पल हाथ में लेकर महेशखूंट से लेबा तक पैदल चलने को मजबूर हैं लोग

गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के नेशनल हाईवे दूरसंचार के बगल से लेबा गांव जाने वाली सड़क जर्जर है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

महेशखूंट. गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के नेशनल हाईवे दूरसंचार के बगल से लेबा गांव जाने वाली सड़क जर्जर है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. वर्षो से सड़क की स्थिति खराब है. लोग पैदल चलने के लिए विवश हैं. यह सड़क वर्षों से उपेक्षित है. क्षेत्र के किसानों के लिए प्रमुख मार्ग है. उक्त मार्ग पर दुख टोला, हरी नगर, मदारपुर, महेशखूंट, लेबा, राटन, गढ़मोहिनी, पकरैल सहित आधे दर्जन से अधिक पंचायत के लोगों का आवागमन होता है. सड़क कच्ची और जर्जर होने के कारण बारिश के मौसम में लोगों को पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है. सड़क पर कीचड़ व घुटना भर पानी लगा रहता है. जल-जमाव की स्थिति बन जाती है. सर्वाधिक परेशानी किसानों को झेलनी पड़ती है. सड़क जर्जर रहने के कारण खेतों से अनाज व अन्य कृषि उपज लाने में कठिनाई होती है. समय पर बाजार तक फसल नहीं पहुंच पाने के कारण किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. खराब स्थिति होने के कारण आम लोगों को सड़क से आने जाने में काफी कठिनाइयां का सामना करना पड़ता है. समाजसेवी शंभू चौरसिया उर्फ डॉ पप्पू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य को ज्ञापन देकर जर्जर सड़क निर्माण कराने की मांग की है. विधायक ने जल्द से जल्द समस्या की समाधान करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन