सभी पूजा समितियों को आयोजन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य
Updated at : 19 Jan 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मानसी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गयी.
विज्ञापन
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
मानसी. आगामी सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मानसी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार, बीडीओ राजीव कुमार एवं सीओ आमिर हुसैन ने संयुक्त रूप से की. बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडालों की व्यवस्था एवं अनुशासन की पूरी जवाबदेही आयोजन समितियों की होगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सभी पूजा समितियों को आयोजन से पूर्व थाना से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति पूजा आयोजन करने वाली समितियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने तथा अश्लील गीत चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में मानसी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह पूर्व उप प्रमुख हीरा लाल यादव, बलहा पंचायत मुखिया राजेश भारती उर्फ़ पप्पू साह, पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार यादव, पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार, उप मुखिया पवन पासवान, सैदपुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, अमनी मुखिया बीरन सादा, वार्ड पार्षद अवधेश, रंजीत कुमार, सनमुन कुमार, ललन कुमार, सकलदेव कुमार, वार्ड सदस्य गुड्डू शाह, वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष मिथिलेश मालाकार, दीनानाथ चंद्रवंशी, अंगद कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




