लगातार बारिश से परबत्ता के कई गांव की गलियां बनीं तालाब, लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
जलमग्न हुआ गली | Prabhat Khabar Network

जलमग्न हुआ गली | Prabhat Khabar Network

परबत्ता क्षेत्र में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने गांवों में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं. मुख्य सड़कें और गलियां जलमग्न होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की जा रही है.

विज्ञापन

खगड़िया : प्रखंड क्षेत्र में देर रात से हो रही लगातार झमाझम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. मूसलाधार बारिश के कारण कई गांवों की मुख्य सड़कें और गलियां जलमग्न हो गई हैं. कई स्थानों पर सड़क पर एक से दो फीट तक पानी जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. कई परिवारों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक असर

बारिश का सबसे अधिक प्रभाव ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों और गलियों में पानी जमा है. इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. कई जगहों पर सड़क और गली का अंतर तक समझ में नहीं आ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है.

छात्रों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी

सोमवार सुबह जरूरी कार्यों के लिए घर से निकलने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को जलजमाव के बीच होकर गुजरना पड़ा, जबकि कई अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर पर ही रोकना उचित समझा. वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी.

हर वर्ष बनती है यही स्थिति

स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की से मध्यम बारिश में भी कई गांवों की सड़कें और गलियां जलमग्न हो जाती हैं. उनका आरोप है कि जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या हर वर्ष बरसात के मौसम में विकराल रूप ले लेती है.

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में शीघ्र राहत कार्य शुरू करने की मांग की है. उनका कहना है कि स्थायी समाधान होने पर ही लोगों को हर वर्ष होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें : विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग


विज्ञापन
पलटू झा

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन