सरकारी विद्यालयों में अब कंप्यूटर व कला की होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों में अब कंप्यूटर व कला की होगी परीक्षा

सरकारी विद्यालयों में अब कंप्यूटर व कला की होगी परीक्षा

विज्ञापन

गोगरी. सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 10 सितंबर से होगी. पहली बार कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और कला जैसे विषयों की भी परीक्षा ली जायेगी. बच्चों को इन विषयों में ग्रेडिंग दी जायेगी. कक्षा एक और दो के छात्रों का मूल्यांकन मौखिक होगा, जबकि कक्षा तीन से ऊपर के छात्रों का मूल्यांकन लिखित और व्यावहारिक दोनों रूपों में होगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने बताया कि प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं बांटने और संग्रह करने की हर प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी गयी है. इससे गोपनीयता सुनिश्चित की जा सकेगी. इस कार्य में लगे कर्मियों से गोपनीयता का शपथ पत्र भी लिया जाएगा. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा 10 सितंबर से आयोजित की जाएगी और उसके सफल संचालन के लिए 10 से 15 सितंबर तक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किये जायेंगे . सभी कॉपियों की जांच निकटवर्ती संकुल स्तर पर की जाएगी, जबकि कक्षा एक और दो की जांच उनके मूल विद्यालय में ही होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन