ePaper

शंभू शर्मा हत्याकांड में पुलिस घटना के तीसरे दिन सात नामजद के विरुद्ध किया प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 18 Jan 2026 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
शंभू शर्मा हत्याकांड में पुलिस घटना के तीसरे दिन सात नामजद के विरुद्ध किया प्राथमिकी दर्ज

गिरफ्तार जय नंदन पासवान की पत्नी पूजा देवी ने बताई की मेरे पति को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे अधेड़ शंभु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में घटना के तीसरे दिन प्राथमिकी दर्ज कर संलिप्तों की धड़पकड़ शुरू कर दी है. घटना के दूसरे दिन ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक आरोपित गांधीनगर गांव निवासी जयनंदन पासवान को पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपित के रूप में रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. विदित हो कि गत 15 जनवरी की मध्यरात्रि इतमादी पंचायत के गांधीनगर गांव निवासी शंभू शर्मा की हत्या सुषुप्तावस्था में ही कनपटी में एक गोली मारकर कर दी गई थी. उक्त मामले में शंभू शर्मा के पुत्र कुश कुमार के लिखित आवेदन पर पुलिस ने रविवार को गांव के ही जय नंदन पासवान समेत 7 लोगों को नामजद एवं आधे दर्जन अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी. जबकि उक्त हत्याकांड के मुख्य आरोपित जयनंदन पासवान को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शंभू शर्मा हत्याकांड में मृतक के पुत्र कुश कुमार के लिखित आवेदन पर सात नामजद एवं आधे दर्जन अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. जिसमें जयनंदन पासवान को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. उक्त मामले में गिरफ्तार जय नंदन पासवान की पत्नी पूजा देवी ने बताई की मेरे पति को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है. वही पुलिस मामले की गहन पड़ताल करते संलिप्त आरोपित को चिह्नित करने एवं नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन