किशोर के लापता होने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
किशोर के लापता होने की शिकायत

थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के वार्ड नंबर चार मुरली गांव निवासी अखिलेश चौधरी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने 14 वर्षीय पुत्र के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने की शिकायत की है.

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पचौत पंचायत के वार्ड नंबर चार मुरली गांव निवासी अखिलेश चौधरी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने 14 वर्षीय पुत्र के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने की शिकायत की है. आवेदक के मुताबिक उसका 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार गुरुवार की सुबह घर से साइकिल से कोचिंग जाने के लिए बेलदौर निकला था. लेकिन वह शुक्रवार के दोपहर तक घर लौट कर नहीं आया. आवेदन के मुताबिक लापता छात्र का साइकिल व किताब आवेदक के भाई जो कि बेलदौर में दर्जी का काम करता है, उसके दुकान के सामने मिली. आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन