नाबालिग अपहरण कांड का फरार आरोपित गाजियाबाद से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव से नाबालिग को लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक फरार आरोपित, जीवन कुमार यादव, को गिरफ्तार किया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Khagaria Crime News: पसराहा (खगड़िया). पसराहा थाना क्षेत्र के तेहाय गांव से नाबालिग को लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेहाय निवासी बिहारीलाल यादव के पुत्र जीवन कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
अपहरण और लूट के मामले में था नामजद
पुलिस के अनुसार आरोपी जीवन कुमार यादव के खिलाफ पसराहा थाना कांड संख्या 120/26 में नाबालिग लड़की के अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी
पसराहा पुलिस को आरोपी के गाजियाबाद में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. इसके बाद एसआई अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश पहुंचकर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पसराहा थाना लाया गया, जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में खगड़िया भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष ने की गिरफ्तारी की पुष्टि
Khagaria Crime News: पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रणवीर कुमार
रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










