सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत

प्रखंड क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी सुनील यादव की 45 वर्षीया पत्नी सीता देवी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी सुनील यादव की 45 वर्षीया पत्नी सीता देवी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया जाता है कि रविवार की दोपहर सीता देवी पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से खगड़िया की ओर जा रही थी. मानसी के समीप बाइक सवार को अनियंत्रित वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया. इस कारण बाइक पर सवार महिला गिर गयी. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजन के बीच मातम छाया हुआ है. जिप सदस्य जयप्रकाश यादव ने मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन