तेलिहार में दुर्गा पूजा सह मेले की तैयारी को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
तेलिहार में दुर्गा पूजा सह मेले की तैयारी को लेकर बैठक

बैठक संपन्न होने के साथ ही श्रद्धालुओं ने कमेटी में सहयोग करना शुरू कर दिया

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के तेलिहार दुर्गा मंदिर में पूजा कमेटी सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बैठक कर आवश्यक चर्चा की. रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल सिंह ने की. बैठक के दौरान दुर्गा पूजा सह मेले की तैयारी पर गहन चर्चा की गयी. इस दौरान उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को नवरात्र शुरू हो रही है, तैयारी को लेकर महज एक माह शेष है. इसके लिए इन्होंने कमेटी समेत गांव के युवाओं को जिम्मेवारी सौंप पूरी तत्परता से जुट जाने का अनुरोध किया. बैठक संपन्न होने के साथ ही श्रद्धालुओं ने कमेटी में सहयोग करना शुरू कर दिया. मौके पर मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पूजा कमेटी अध्यक्ष सह शिक्षक जवाहर सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, मनोज सिंह, नरेश सिंह, सौरभ कुमार, राकेश कुमार, हरिनंदन कुमार, उदय सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन