लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 11:50 PM
लोक अदालत की सफलता को लेकर हुई बैठक
खगड़िया. विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 13 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया व अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में लगाया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आरएम तिवारी ने बताया कि 13 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार काजल झाम्ब के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधक व न्यायिक पदाधिकारी की लगातार बैठक आयोजित की जा रही है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बैंक के शाखा प्रबंधक की बैठक हुई, जिसमें उपस्थित शाखा प्रबंधक से उनके शाखा में अब तक कितने ऋणी को चिन्हित किया गया है एवं कितने ऋणी को नोटिस निर्गत किया गया इसकी जानकारी ली गयी. शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पक्षकारों को चिन्हित करें. साथ ही पक्षकारों को यथाशीघ्र राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस निर्गत करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










