मानसी के मजदूर की जयपुर में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

मानसी के मजदूर की जयपुर में हुई मौत, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
मानसी. प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत स्थित मटियरबा गांव के मजदूर की राजस्थान के जयपुर में संदेहास्पद मौत हो गयी. जहां स्थानीय मजदूर के द्वारा जयपुर के अस्पताल ले जाया गया. डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद शनिवार की दोपहर शव मटियरबा गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. महिलाओं की चीत्कार से गांव में मातम पसर गया. मृतक मजदूर की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के मटियरबा गांव वार्ड संख्या एक निवासी चंन्दरदेव चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र नारद चौधरी के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि परिवार के भरण पोषण के लिए राजस्थान के जयपुर में पलेदारी का काम करता था. दो माह पूर्व ही अपने गांव से जयपुर गया था. जयपुर में नारद चौधरी पलेदारी का काम करता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










