मथुरापुर के व्यवसायी मनोज बने जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

Updated:
विज्ञापन
मथुरापुर के व्यवसायी मनोज बने जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

जदयू श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद द्वारा गोगरी निवासी विनय सिंह रोशन को प्रकोष्ठ का दूसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

विज्ञापन

खगड़िया. जदयू श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद द्वारा गोगरी निवासी विनय सिंह रोशन को प्रकोष्ठ का दूसरी बार जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. जबकि मथुरापुर निवासी व्यवसायी मनोज कुमार सिंह को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया. रविवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू नेताओं ने इन दोनों नव मनोनीत पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया. उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रम व तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम चरित्र प्रसाद ने विनय सिंह रोशन को प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा मनोज कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है. इनसे हमारी पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी. इनके सांगठनिक कार्यों व बेहतर उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने दूसरी बार भरोसा जताते हुए संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत किया है. मौके पर जदयू अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला महासचिव राजीव रंजन, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, नरेश कुमार, राजीव कुमार ठाकुर, तकनीकी प्रकोष्ठ के चौथम प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा शाही, प्रकोष्ठ के अलौली प्रखंड अध्यक्ष रंजन सदा, गोगरी प्रखंड उपाध्यक्ष दीपक यादव, विशाल मिश्रा, जिला महासचिव संतोष सिंह पटेल, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन