Khagaria, नगर परिषद खगड़िया की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, चार महत्वपूर्ण ंरद्द, दो संवेदक एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 20 May 2026 6:26 PM
नगर परिषद खगड़िया की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, चार महत्वपूर्ण ंरद्द, दो संवेदक एक वर्ष
पोस्ट ऑफिस रोड नाला, सड़क एवं DAV रोड सहित
खगड़िया से
रिपोर्ट,
नगर परिषद खगड़िया ने विकास योजनाओं में लगातार लापरवाही बरतने वाले संवेदकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर की चार महत्वपूर्ण सड़क एवं नाला निर्माण योजनाओं को रद्द कर दिया है. साथ ही दो अलग-अलग संवेदकों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट (काली सूची) कर दिया गया है. नगर परिषद द्वारा जारी इस कार्रवाई के बाद संवेदकों में हड़कंप मच गया है और इसे नगर प्रशासन की सख्त कार्यशैली के रूप में देखा जा रहा है. नगर परिषद द्वारा जारी कार्यालय आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कई योजनाओं में कार्यादेश निर्गत होने के बावजूद संवेदकों द्वारा महीनों तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया. बार-बार नोटिस, अंतिम चेतावनी एवं पत्राचार के बावजूद संवेदकों की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.इन चार योजनाओं पर हुई कार्रवाई
नगर परिषद द्वारा जिन चार योजनाओं को रद्द किया गया है, उनमें-वीरेंद्र कुमार (मुखिया जी) के घर से पुराने पवन लॉज होते हुए अरुण कुमार शिक्षक के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण योजना.
-बेंजामिन चौक से आदित्य विजन, बिग बाजार होते हुए लाल बाबू स्कूल तक आरसीसी नाला निर्माण योजना.-पोस्ट ऑफिस रोड क्षेत्र में चंद्रशेखर चौधरी के घर से श्यामलाल ट्रस्ट भवन, सुरेश मंडप होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक तक आरसीसी नाला निर्माण योजना.
-अड्डा घाट से श्यामलाल ट्रस्ट भवन, सुरेश मंडप, पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रमुखी देवी के घर से टाउन थाना तक PCC सड़क निर्माण योजना.महीनों तक नहीं शुरू हुआ काम
कार्यालय आदेश के अनुसार इन योजनाओं के लिए समय पर निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्यादेश जारी किया गया था. कई योजनाओं को बरसात के पहले जलजमाव एवं सड़क समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया गया था लेकिन संवेदकों द्वारा निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया. नगर परिषद ने 2024 एवं 2025 के दौरान कई बार नोटिस जारी कर अंतिम चेतावनी दी. इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई.दो संवेदक हुए ब्लैकलिस्ट
नगर परिषद ने लोक निर्माण संहिता एवं NIT की शर्तों के उल्लंघन, कार्य को लंबे समय तक अवरुद्ध रखने एवं जनहित प्रभावित करने के आरोप में * विक्रांत कुमार, थाना रोड खगड़िया* N&N Construction Pro-Neha Kumari, सासाराम रोहतास
को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है. साथ ही संबंधित विभागों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है.पोस्ट ऑफिस रोड और DAV रोड की जनता सबसे अधिक परेशान
नगर परिषद सूत्रों के अनुसार पोस्ट ऑफिस रोड एवं DAV रोड क्षेत्र में जल निकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही थी. बरसात के दौरान लोगों को जलजमाव, कीचड़ एवं आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.स्थानीय लोग लंबे समय से नाला एवं सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे. नगर परिषद ने जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय पर योजना स्वीकृत की थी, लेकिन संवेदकों की लापरवाही के कारण कार्य धरातल पर नहीं उतर सका.नगर में चर्चा का विषय बनी कार्रवाईनगर परिषद की इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन की सख्ती की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार विकास योजनाओं में लापरवाही करने वाले संवेदकों पर इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है. लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह जवाबदेही तय होती रही तो विकास योजनाओं की गुणवत्ता सुधरेगी और जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.
नगर सभापति अर्चना कुमारी का बयान
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया में जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा, “जनता हमें विकास कार्यों के लिए चुनती है, किसी संवेदक को संरक्षण देने के लिए नहीं. जो भी संवेदक नियमों का पालन नहीं करेगा, समय पर कार्य पूरा नहीं करेगा या जनता को परेशान करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”नगर परिषद क्षेत्र में चल रही सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा गुणवत्ता एवं पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी.
कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल का बयान
कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने कहा कि संबंधित संवेदकों को कई बार नोटिस एवं अंतिम अवसर दिया गया था. इसके बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण नियमानुसार कार्रवाई करनी पड़ी. उन्होंने कहा, “नगर परिषद जनता की मूलभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर है. जिन योजनाओं को रद्द किया गया है, उन्हें जल्द पुनः निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शुरू कराया जाएगा ताकि लोगों को सड़क एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सके.”प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










