ईद व चैती नवरात्र को लेपुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
ईद व चैती नवरात्र को लेपुलिस ने किया फ्लैग मार्च

ईद सहित रामनवमी को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में है

विज्ञापन

परबत्ता. ईद व चैती नवरात्र को लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में फ्लैग मार्च के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया. परबत्ता के मुख्य बाजार समेत नगर पंचायत के अलग-अलग मार्गों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान सब इंस्पेक्टर शिव कुमार एवं दीपक कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारी व पुलिस बल के जवानों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. बता दें कि ईद सहित रामनवमी को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में है. क्षेत्र में नियमित गश्ती को और अधिक बढ़ा दिया गया है. निर्धारित जगह एवं चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट भी प्रतिनियुक्ति किए गए हैं. हालांकि इससे पहले थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया था. इस दौरान सभी समुदाय के बुद्धिजीवियों से पुलिस ने विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन