मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

Khagaria Road Accident: रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट

Khagaria Road Accident: बेलदौर थाना क्षेत्र के एनएच-107 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की जान चली गई. मृतका की पहचान रामनगर निवासी विनोद भगत की पत्नी बीना देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान में जुटी है.

एनएच-107 पर हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बीना देवी प्रतिदिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित एनएच-107 पर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है और स्थानीय लोग भी घटना से स्तब्ध हैं.

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Khagaria Road Accident: पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ : भरत तिवारी के परिजनों से मिली यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन